Dhanbad News: हाइवा की चपेट में आकर बाइक क्षतिग्रस्त
धनबाद, जुलाई 21 -- Dhanbad News: कतरास-राजगंज फोरलेन मार्ग स्थित गोशाला पुल के नीचे रविवार देर रात भारी जलजमाव ने एक बार फिर एनएचएआई की लापरवाही की पोल खोल दी। बारिश का पानी सड़क पर जमा होने से कई दोपहिया चालक फिसलकर घायल हो गए, जबकि एक बाइक हाइवा की चपेट में आकर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। राहत की बात यह रही कि बाइक सवार की जान बाल-बाल बच गई। पंजाबी मोहल्ला निवासी सिधानन कुमार साव ने कतरास थाना में लिखित शिकायत देकर बताया कि देर रात घर लौटने के दौरान गोशाला पुल के नीचे जलजमाव के कारण सड़क की स्थिति का अंदाजा नहीं लग सका। यह भी पढ़ें- Katihar News: जर्जर और क्षतिग्रस्त सड़क, जलजमाव से दुर्घटना की आशंका इसी दौरान पीछे से आ रहे हाइवा (जेएच 09 बीएच 4836) ने उनकी बाइक (जेएच 10 बीएक्स 0237) को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह पानी में गिर पड़े। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.