धनबाद, जुलाई 8 -- Dhanbad News: पिछले 12 घंटे तक हुई मूसलाधार बारिश में शहर के कई इलाकों में जलजमाव की समस्या हो गई। सबसे खराब स्थिति वहां हुई, जहां की सड़क टूटी थी। बालू की कमी के कारण नगर निगम की योजनाएं धरातल पर नहीं उतरने से शहर के लोगों को बारिश के मौसम में परेशानी शुरू हो गई। बारिश की वजह से टूटी हुई सड़क पर फिसलन होने से पैदल चलने वाले परेशान रहे। हीरापुऱ-झरनापाड़ा सड़क की स्थिति बहुत दिनों से खराब है। बारिश के बाद यह और टूटने लगी है। इसमें पैदल चलने वाले परेशान हैं। बाइक चालकों को भी परेशानी हो रही है। हीरापुर बिनोद नगर प्रोफेसर कॉलोनी सड़क की भी स्थिति इतनी खराब है कि सड़क पर बने गड्ढे में पानी भर गया है। टूटी सड़क की वजह यहां फिसलन वाली स्थिति है। लोग इस रास्ते से मजबूरी में आना-जाना करते हैं। स्थानीय पार्षद से लेकर नगर निगम तक...