Dhanbad News: हर-हर महादेव के जयघोष के साथ निकली कलश यात्रा
धनबाद, अगस्त 13 -- Dhanbad News: कतरास केशलपुर रोड पंजाबी मोहल्ला से बुधवार को श्रद्धालुओं ने कलश सह कांवड़ यात्रा निकाली। भगवा वस्त्रों में सजे महिला-पुरुष गाजे-बाजे के साथ सूर्य मंदिर परिसर स्थित कतरी नदी तट पहुंचे। यहां आचार्य उमाशंकर पाठक ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मां गंगा का आह्वान कर जलभरण कराया। इसके बाद श्रद्धालु कलश व कांवड़ लेकर पचगढ़ी बाजार, थाना चौक और रामकनाली होते हुए झींझीपहाड़ी स्थित बूढ़ानाथ बाबा मंदिर पहुंचे। वहां पूजा-अर्चना के बाद एकांतेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक किया गया। यात्रा में 201 महिला-पुरुष कलश व कांवड़ लेकर शामिल हुए। इस दौरान हर-हर महादेव के जयघोष से पूरा मार्ग गूंजता रहा। मंदिर में जलाभिषेक के बाद महाआरती हुई और खिचड़ी का भोग लगाया गया। महाप्रसाद ग्रहण करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। मौके प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.