धनबाद, अक्टूबर 8 -- Dhanbad News: हिंदुस्तान उर्वरक एवं रसायन लिमिटेड सिंदरी द्वारा प्रायोजित चार माह का निःशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण मंगलवार को समाप्त हुआ। सिपेट रांची में आयोजित समापन समारोह में उत्तीर्ण अभ्यार्थियों को पाठ्यक्रम समापन प्रमाण पत्र और नियक्ति पत्र दिया गया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि हर्ल सिंदरी के बिजनेस यूनिट हेड गौतम माजी थे। मौके पर प्लेसमेंट अधिकारी शाहनवाज अहमद थे। प्रशिक्षण प्रभारी मोहम्मद मासैम हैदर भी मौजूद थे। समारोह में सभी प्रशिक्षित 25 युवाओं को नियुक्ति पत्र दिया गया। उम्मीदवीरों का चयन मदरसन लिमिटेड पुणे मंगलम प्लास्टिक्स रांची तथा सुब्रोस लिमिटेड गुरुग्राम में हुआ। समारोह में सभी छात्रों को पाठ्यक्रम समापन प्रमाणपत्र भी दिया गया। यह भी पढ़ें- Chapra News: मशाल कार्यक्रम को लेकर शिक्षकों को दिया गया एक द...