Dhanbad News: हरे कृष्ण-हरे राम के जयघोष से गूंजा दामोदरपुर
धनबाद, जुलाई 13 -- Dhanbad News: धनबाद, वरीय संवाददाता। दामोदरपुर के मयरापाड़ा में ग्रामवासियों के सहयोग से 16 पहर के भव्य अखंड हरि कीर्तन का आयोजन किया गया। धार्मिक अनुष्ठान से पूरे क्षेत्र का माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया। अनुष्ठान की शुरुआत पुजारी श्यामल गोस्वामी ने पूर्ण विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना कराकर की। इसके उपरांत अखंड हरि कीर्तन का संकल्प लिया गया। कीर्तन के पहले दिन सुप्रसिद्ध कीर्तनिया रिंकू भंडारी के नेतृत्व में नित्यानंद मिलन पाला कीर्तन किया गया, जिसने भक्तों को भावविभोर कर दिया। वहीं रविवार को रासलीला पाला कीर्तन किया गया, जिसमें श्रीकृष्ण और गोपियों की लीलाओं को संगीत के माध्यम से जीवंत किया गया। कीर्तन के दौरान पूरा माहौल राधा-कृष्ण की भक्ति में सराबोर नजर आया। झांझ, मंजीरे और मृदंग की थाप पर भक्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.