धनबाद, जुलाई 28 -- Dhanbad News: हरिणा बस्ती स्थित गौरी शंकर धाम में सोमवार की शाम भजन-कीर्तन एवं शिव जागरण का आयोजन श्रद्धा और उल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शिवभक्तों एवं ग्रामीणों ने भाग लेकर भगवान भोलेनाथ की आराधना की। इस अवसर पर सुप्रसिद्ध भजन गायक बलराम बल्लू, गिरजा किशोर एवं सुनीता सिंह ने एक से बढ़कर एक भक्तिमय प्रस्तुतियां दीं। देर रात तक चले भजनों पर श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर रहे। पूरे परिसर में हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से माहौल भक्तिमय बना रहा।कार्यक्रम के सफल आयोजन में ग्रामवासियों एवं सहयोगकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही। गौरी शंकर धाम समिति के सचिव रूपलाल साव ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से गांव में धार्मिक वातावरण, सामाजिक समरसता और आध्यात्मिक चेतना को बढ़ावा मिलता है। उन्होंने बताया कि स...