धनबाद, सितम्बर 5 -- Dhanbad News: हरिणा, प्रतिनिधि। स्टूडेंट यूथ क्लब हरिणा बस्ती की ओर से शुक्रवार को हरिणा हरि मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का उत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस अवसर पर मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण की आकर्षक प्रतिमा स्थापित की गई तथा मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। क्लब की ओर से बस्ती के बच्चों के लिए राधा-कृष्ण ड्रेस प्रतियोगिता हुई। इसमें बच्चों ने राधा और कृष्ण का रूप धारण कर सभी का मन मोह लिया। बच्चों की आकर्षक वेशभूषा और मनमोहक प्रस्तुतियों ने लोगों को खूब आकर्षित किया। वहीं, जन्माष्टमी पर रात्रि में मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन हुआ। यह भी पढ़ें- Katihar News: नंद के घर आनंद भयो... जय कन्हैया लाल की गूंज से भक्तिमय हुआ कटिहार श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन में शामिल होकर भगवान श्रीकृष्ण की आराधना...