Dhanbad News: हरिकीर्तन के समापन में जुटे कोयला अधिकारी
धनबाद, अगस्त 25 -- Dhanbad News: बीसीसीएल के ब्लॉक दो माइंस अंतर्गत जमुनिया काली मंदिर में श्रीश्री अष्टजाम पूजा सह हरि कीर्तन का सोमवार को पूर्णाहुति के साथ दो दिवसीय महोत्सव का समापन हो गया। इस दौरान मंदिर परिसर में महाभंडारा हुआ। बता दें कि जमुनिया काली मंदिर में प्रत्येक वर्ष बीसीसीएल प्रबंधन द्वारा श्रीश्री अष्टजाम पूजा की जाती है। इसमें ब्लॉक दो क्षेत्र के सभी अधिकारी व कर्मी बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेते हैं। इस मौके पर ब्लॉक दो क्षेत्र के जीएम कुमार रंजीव ने बताया कि उक्त मंदिर में बिराजने वाली मां काली के प्रति अधिकारियों व कर्मियों की काफी आस्था है। मौके पर बरोरा क्षेत्र के जीएम केके सिंह, जीएम टीएस चौहान, पीओ पीएसके सिन्हा, मैनेजर सुरेश प्रजापति, तुलसी साव, हृदयानंद पांडेय, सुरेश चौहान, वीरेंद्र चौहान आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.