Dhanbad News: हनुमान मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव 14 से
धनबाद, जुलाई 12 -- Dhanbad News: बेहराकुदर स्थित भेलवाटांड़ के नव निर्मित हनुमान मंदिर में 14 जुलाई से तीन दिवसीय प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव होगा। इसे लेकर रविवार को जीएनएम स्कूल मैदान में लक्ष्य मंदिर समिति की बैठक हुई। इसमें महोत्सव की रूपरेखा तय करते हुए विभिन्न समितियों का गठन किया गया। समिति ने बताया कि 14 जुलाई को कलश व निशान यात्रा निकलेगी। दूसरे दिन वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विशेष पूजा-अर्चना, हवन, आरती तथा संध्या में श्रीराम कथा का आयोजन होगा। 16 जुलाई को वैदिक रीति-रिवाजों के अनुसार भगवान हनुमान की प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा संपन्न होगी। मंदिर समिति के संजीत सिंह, कृष्ण मोदक और अभिषेक तिवारी ने बताया कि महोत्सव की तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.