Dhanbad News: हथियार के बल पर कर्मियों को बंधक बना लाखों की लूट
धनबाद, अक्टूबर 19 -- Dhanbad News: पूर्वी झरिया क्षेत्र के सुदामडीह कोलियरी अंतर्गत फायर पैच कांटा घर के समीप स्थित बिजली गोदाम में शनिवार देर रात करीब एक बजे दर्जन भर से अधिक हथियारबंद अपराधियों ने जमकर उत्पात मचाया। अपराधियों ने गोदाम पर धावा बोलकर वहां ड्यूटी पर तैनात लगभग आधा दर्जन सुरक्षाकर्मियों व रेलकर्मियों को घातक हथियारों के बल पर बंधक बना लिया। शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देते हुए अपराधियों ने गोदाम में रखे लाखों रुपए मूल्य के कीमती केबल, मोटर और लोहे के अन्य सामान लूट लिए। लूटपाट के दौरान जब कुछ बहादुर कर्मियों ने हिम्मत दिखाकर अपराधियों का विरोध करने का प्रयास किया, तो लुटेरों ने दहशत फैलाने के लिए कट्टा लहराया और कर्मियों पर ताबड़तोड़ पत्थरबाजी शुरू कर दी। पथराव और हथियारों को देख दहशत का माहौल बन गया। इसके बाद अपराधी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.