धनबाद, अगस्त 21 -- Dhanbad News: चिरकुंडा नगर परिषद सभागार में गुरुवार को आयोजित तीसरी बोर्ड की बैठक हंगामे की भेंट चढ़ गई। इस दौरान विधायक और नगर अध्यक्ष के समर्थक दो गुटों में बंट गए। पार्षदों ने कार्यपालक पदाधिकारी (ईओ) प्रियंका कुमारी पर मनमानी और अपने करीबियों को काम देने का आरोप लगाते हुए बैठक का बहिष्कार कर दिया। भारी हंगामे को देखते हुए नगर अध्यक्ष सुनीता देवी ने बैठक स्थगित करने की घोषणा की और बाहर निकल गईं। अध्यक्ष और कई पार्षदों ने जेम पोर्टल के जरिए बाजार मूल्य से अधिक कीमत पर सामान खरीदने और भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए। पार्षदों का कहना था कि संतोषजनक जवाब न मिलने के कारण वे बाहर निकले। इसके बाद भी निरसा विधायक अरूप चटर्जी, ईओ और उपाध्यक्ष विजय यादव की मौजूदगी में शेष पार्षदों के साथ बैठक की कार्यवाही जारी रखी गई。

बैठक का ...