Dhanbad News: सड़क दुर्घटना में मुकुंदा के नाइटगार्ड की मौत
धनबाद, अगस्त 27 -- Dhanbad News: बलियापुर-गोविंदपुर रोड स्थित लालाडीह के पास मंगलवार की रात हुई सड़क दुर्घटना में घायल श्यामपद गोराइं नामक नाइटगार्ड की मौत देर रात इलाज के दौरान एसएनएमएमसीएच में हो गई। खबर फैलते ही परिवार सहित पूरे मुकुंदा गांव में मातम पसर गया। परिजन दहाड़ मारकर रोने बिलखने लगे। परिजनों का कहना है कि श्यामपद नाइटगार्ड का काम कर परिवार का भरण-पोषण करता था। वह बारइक से देर रात प्रधानखंता की ओर से बलियापुर की ओर आ रहा था। इसी दौरान लालाडीह के पास विपरीत दिशा से आई बाइक से टकराने से हादसा हुआ। घटना के बाद घायल को बेहोशी की हालत में इलाज के लिए एसएनएमएमसीएच में भर्ती कराया गया। जहां कुछ देर बाद ही उसकी मौत हो गई। श्यामपद की दो बेटियां व एक बेटा है। पत्नी की मृत्यु पहले ही हो चुकी है। वह परिवार का इकलौता कमाऊ सदस्य था।
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.