Dhanbad News: स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में डीडीसी ने किया रक्तदान
धनबाद, नवम्बर 28 -- Dhanbad News: धनबाद। झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा के तहत शुक्रवार को समाहरणालय में शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल की ओर से स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन डीडीसी सन्नी राज ने किया। डीडीसी ने स्वयं रक्तदान कर दूसरों को भी इस कार्य के लिए प्रेरित किया। डीडीसी ने कहा कि रक्तदान महादान है। एक व्यक्ति की ओर से किया गया रक्तदान किसी जरूरतमंद का जीवन बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। मौके पर एसएनएमएमसीएच के चिकित्सक डॉ बीके पांडेय समेत अन्य मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.