Dhanbad News: स्वामी विवेकानंद स्कूल में दुर्गा महोत्सव का आयोजन
धनबाद, अक्टूबर 15 -- Dhanbad News: चिरकुंडा, प्रतिनिधि। स्वामी विवेकानंद स्कूल चिरकुंडा में गुरुवार को दुर्गा महोत्सव श्रद्धा, भक्ति एवं उल्लास के साथ मनाया गया। मां दुर्गा की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलित एवं पुष्प अर्पित कर शुरु हुआ। विद्यार्थियों की मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुति एवं भक्तिमय गीतों ने वातावरण को भक्तिरस से सराबोर कर दिया। प्रधानाचार्य संजीव कुमार साव ने कहा कि ऐसे आयोजन से विद्यार्थियों में भारतीय संस्कृति, नैतिक मूल्यों एवं संस्कारों का संचार होता है। उन्हें बुराई पर अच्छाई की विजय का संदेश देते हैं। विद्यालय, विद्यार्थियों एवं समस्त समाज की सुख-समृद्धि, शांति एवं मंगलमय भविष्य की प्रार्थना के साथ संपन्न हुआ। यह आयोजन श्रद्धा, संस्कृति और उत्सव के सुंदर संगम के रुप में यादगार बना। यह भी पढ़ें- Pakur News: डीएवी महेशपुर मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.