Dhanbad News: स्वदेश भट्टाचार्य के निधन पर शोक सभा
धनबाद, नवम्बर 3 -- Dhanbad News: धनबाद। भाकपा माले जिला कमेटी ने सोमवार को पुराना बाजार स्थित एके राय कार्यालय में पार्टी के संस्थापक सदस्य स्वदेश भट्टाचार्य के निधन पर शोक सभा आयोजित की। नेताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। अध्यक्षता जिला सचिव बिंदा पासवान ने की। वक्ताओं ने कहा कि उनका संघर्ष और वैचारिक प्रतिबद्धता आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा है। वे 1974 से 1980 तक बिहार में पार्टी के राज्य सचिव रहे। विनोद मिश्र के साथ भोजपुर में गरीबों, दलितों, मजदूरों और किसानों को संगठित कर सामंती व्यवस्था के खिलाफ संघर्ष किया। पार्टी के राष्ट्रीय निर्माण में भी उनका अहम योगदान रहा। यह भी पढ़ें- Dhanbad News: नवंबर क्रांति व बिरसा जयंती मनाने का निर्णय सभा में कार्तिक प्रसाद, सुभाष चटर्जी, सुवास प्रसाद सिंह, नकुलदेव सिंह, राणा चट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.