Dhanbad News: स्वच्छता को लेकर निकाली गई रैली
धनबाद, अक्टूबर 3 -- Dhanbad News: चिरकुंडा, प्रतिनिधि। स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर चिरकुंडा नगर परिषद की ओर से शुक्रवार को स्वच्छता रैली सह श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। रैली नगर कार्यालय से शुभारंभ होकर 3 नंबर चढ़ाई होते हुए शहीद चौक तक गई। इस दौरान विशेष सफाई टीम द्वारा मुख्य सड़क पर स्वच्छता जनजागरूकता अभियान चलाया गया। मौके पर नगर अध्यक्ष सुनीता देवी, उपाध्यक्ष विजय यादव, कार्यपालक पदाधिकारी प्रियंका कुमारी, नगर प्रबंधक नज़़रुल इस्लाम आदि थे। नगर अध्यक्ष एवं कार्यपालक पदाधिकारी ने कहा कि शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने में नगर परिषद के साथ-साथ आम नागरिकों की भी महत्वपूर्ण भूमिका है। यह भी पढ़ें- Pratapgarh Kunda News: राष्ट्रपिता की प्रतिमा पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.