धनबाद, अगस्त 27 -- Dhanbad News: धनबाद, मुख्य संवाददाता। स्मार्ट सिटी में महिला समिति ने बुधवार को सावन महोत्सव का आयोजन किया। सावन क्वीन प्रतियोगिता में अमृता सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। करुणा श्रीवास्तव द्वितीय और कोमल रावत तृतीय स्थान पर रहीं। महिलाओं ने कई प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। रंगारंग प्रतियोगिता में कंचन सतीश, सीमा रावत व रिशु श्रीवास्तव प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहीं। सामूहिक नृत्य में विमल पंडित, सीमा रावत व कोमल रावत फर्स्ट, सेकेंड व थर्ड रहीं। निर्णायक मंडली में शकुंतला मिश्रा, मीरा रानी पासवान, शांति पासवान, व्यवस्था प्रमुख के रूप में पूनम सिंह व संचालक की भूमिका में पूनम रजक, कल्पना तिवारी व किरण द्विवेदी आदि सक्रिय रहीं। यह भी पढ़ें- Dhanbad News: मारवाड़ी महिला समिति की नृत्य नाटिका ने मोहा मन यह भी पढ़े...