Dhanbad News: स्थानीय युवाओं को रोजगार के लिए सीएमडी को लिखा पत्र
धनबाद, सितम्बर 27 -- Dhanbad News: धनबाद सदर प्रखंड की उप प्रमुख मनीषा सिंह ने बीसीसीएल सीएमडी को पत्र सौंपा। इसमें उन्होंने पीबी एरिया में कार्यरत ईगलदीप कंपनी पर 75 प्रतिशत स्थानीय मजदूरों व युवाओं को रोजगार नहीं देने का आरोप लगाया है। कहा कि एचपीसी दर के बजाय न्यूनतम मजदूरी दी जा रही है। बैंक के माध्यम से भुगतान और सालाना बोनस का लाभ भी नहीं दिया जा रहा है। स्थानीय लोगों को छोटे ठेका कार्य व वाहन चालक का काम भी नहीं दिया जा रहा है। अरलगड़िया पंचायत में कंपनी की ओर से मेडिकल सुविधा और सीएसआर के तहत विकास कार्य नहीं कराए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि पूर्व में वार्ता के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ। मांगें पूरी नहीं होने पर सात अक्टूबर से ग्रामीणों व जनप्रतिनिधियों ने अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.