Dhanbad News: स्थानीय को रोजगार नहीं मिला तो तेज होगा आंदोलन
धनबाद, जुलाई 20 -- Dhanbad News: कनकनी कोलियरी में संचालित रामअवतार आउटसोर्सिंग कंपनी के खिलाफ स्थानीय ग्रामीणों का रोजगार की मांग को लेकर विरोध लगातार जारी है। रविवार को एक बार फिर ग्रामीणों ने कंपनी का काम शुरू नहीं होने दिया। बताया जाता है कि कंपनी का कार्य करीब एक माह से बंद था। शुक्रवार को भी काम शुरू कराने का प्रयास किया गया था, लेकिन ग्रामीणों ने विरोध कर कार्य बंद करा दिया था। उस दौरान परियोजना पदाधिकारी धीरज कुमार सिन्हा एवं प्रबंधक रोहित कुमार ने ग्रामीणों से वार्ता की, लेकिन कोई निष्कर्ष नहीं निकल सका। रविवार को भी बड़ी संख्या में ग्रामीण परियोजना स्थल पहुंचे और काम शुरू नहीं होने दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि कंपनी स्थानीय बेरोजगार युवाओं की अनदेखी कर बाहरी लोगों को रोजगार दे रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि स्थानीय युवाओं को प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.