धनबाद, अक्टूबर 23 -- Dhanbad News: स्वच्छता, यात्री सुविधाओं तथा सुरक्षा एवं संरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से धनबाद रेल मंडल के 103 रेलवे स्टेशनों पर गुरुवार को 'रेल जन संवाद' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। डीआरएम अखिलेश मिश्र ने धनबाद स्टेशन का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने 'रेल जन संवाद' कार्यक्रम में हिस्सा लिया। उन्होंने स्टेशन परिसर में स्वच्छता एवं यात्री सुविधाओं का जायजा लिया तथा धनबाद से खुलने वाली एलेप्पी एक्सप्रेस के यात्रियों से सीधे संवाद कर उनके सुझाव एवं अनुभव प्राप्त किए। डीआरएम ने स्वच्छता एवं यात्री सुविधाओं से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की। उन्होंने 13351 धनबाद-एलेप्पी एक्सप्रेस की पैंट्री कार का निरीक्षण कर खानपान की सेवाओं एवं संबंधित व्यवस्थाओं की जानकारी ली। यह भी पढ़ें- Dumka News: हंसडीहा स्टेशन...