Dhanbad News: स्टेशन पर छह किलोग्राम गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार
धनबाद, अगस्त 10 -- Dhanbad News: धनबाद, मुख्य संवाददाता। धनबाद स्टेशन पर स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर चलाए जा रहे जांच अभियान में रविवार को एक गांजा तस्कर को छह किलोग्राम 180 ग्राम गांजा के साथ पकड़ा गया। धनबाद आरपीएफ पोस्ट और सीआईबी की टीम ने प्लेटफॉर्म नंबर दो-तीन की कालका छोर पर एक युवक को पिठ्ठू बैग के साथ संदिग्ध स्थिति में पकड़ा। जांच में उसके बैग से छह पैकेट गांजा मिला। जब्त गांजे की कीमत तीन लाख नौ हजार रुपए बताई जा रही है। छापेमारी में शामिल आरपीएफ इंस्पेक्टर अजय प्रकाश ने बताया कि असिस्टेंट कमाडेंट सुदीप कुमार घोष की अगुवाई में चलाए गए अभियान में गिरिडीह जमुआ मेरखो गुंडी कला निवासी गणेश सिंह को पकड़ा गया। उसने बताया कि केंदुआडीह के दीपक कुमार उसे यह गांजा धनबाद से हजारीबाग रोड स्टेशन तक ले जाने के लिए दिया था तथा वहां पहुंचने के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.