Dhanbad News: स्टेट एथलेटिक्स चैंपियनिशप के पहले दिन हजारीबाग का दबदबा
धनबाद, अगस्त 22 -- Dhanbad News: बिरसा मुंडा मेगा स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में तीसरी झारखंड स्टेट सबजूनियर एथलेटिक्स चैंपियन के पहले दिन हजारीबाग के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। प्रतियोगिता में झारखंड के 20 से अधिक जिलों से 300 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया। शुक्रवार को मुख्य अतिथि झारखंड एथलेटिक्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सीडी सिंह तथा विशिष्ट अतिथि जेएसएसपीएस के हेड कोच अशोक कुमार महतो ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में आयोजन सचिव जिला खेल पदाधिकारी उमेश लोहरा ने अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने प्रतियोगिता के उद्देश्य, आयोजन की रूपरेखा तथा विभिन्न स्पर्धाओं के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं से युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने तथा राज्यस्तर पर आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। मौके पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.