Dhanbad News: स्क्रैप लदे वैन के साथ पकड़ाया मुखिया का बेटा
धनबाद, अक्टूबर 8 -- Dhanbad News: भाटडीह ओपी क्षेत्र के नागदा स्थित आम बागान के पास बुधवार रात ग्रामीणों ने बीसीसीएल का स्क्रैप लोहा पिकअप वैन में ले जाते एक युवक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पकड़ा गया चालक पाथरगड़िया पंचायत की मुखिया का पुत्र कविराज महतो बताया जाता है। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस, बीसीसीएल अधिकारी और सीआईएसएफ की टीम मौके पर पहुंची। जांच में वाहन से बीसीसीएल का स्क्रैप बरामद हुआ। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि बंद खदानों से स्क्रैप लोहा और निजी वाहनों से कोयले की तस्करी में पहले से उसकी संलिप्तता रही है। ओपी प्रभारी अनुप कुमार सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है; प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.