धनबाद, सितम्बर 11 -- Dhanbad News: धनबाद, वरीय संवाददाता। धनसार थाने के पास गुरुवार की रात तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई। वहीं पति और नवजात बच्चा घायल हो गए। घटना के बाद चालक स्कॉर्पियो लेकर मौके से फरार हो गया। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरातफरी मच गई। आसपास के लोगों ने तत्काल घायलों को इलाज के लिए निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। पति और नवजात बच्चे का इलाज चल रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कूटी क्षतिग्रस्त हो गई और उसपर सवार तीनों सड़क पर गिर पड़े। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटी है। फरार स्कॉर्पियो चालक की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाले ...