Dhanbad News: स्कूल में चबूतरा नहीं बना, घाट पर गड्ढा खोदकर छोड़ा
धनबाद, अगस्त 12 -- Dhanbad News: धनबाद/तोपचांची, हिन्दुस्तान टीम। तोपचांची प्रखंड में सार्वजनिक उपयोग से जुड़ी दो महत्वपूर्ण योजनाएं प्रक्रिया और निर्माण की धीमी गति के कारण महीनों से लंबित हैं। दुमदुमी पंचायत के पीएमश्री उत्क्रमित मध्य विद्यालय में चबूतरे पर शेड निर्माण की अनुशंसा के बाद भी अब तक काम शुरू नहीं हो सका है। वहीं मदयडीह पंचायत के साहूबहियार स्थित कतरी जोरिया श्मशान घाट पर शेड निर्माण के लिए गड्ढा खोदे जाने के बाद काम आगे नहीं बढ़ा है। दोनों योजनाओं की कुल लागत 9 लाख 4 हजार 800 रुपये है। दुमदुमी स्थित विद्यालय में शेड निर्माण का उद्देश्य बच्चों के लिए अतिरिक्त सुविधाएं उपलब्ध करानी हैं। विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापिका उमा देवी ने बताया कि चबूतरे पर शेड निर्माण के लिए अनुशंसा की गई है। प्रस्तावित स्ट्रक्चर के अनुरूप चबूतरे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.