Dhanbad News: स्कूल बस में चिंगारी व धुंआ निकलने से अफरा-तफरी
धनबाद, जुलाई 8 -- Dhanbad News: कतरास के एक प्रतिष्ठित विद्यालय की बस में मंगलवार की सुबह अचानक चिंगारियों के साथ तेज धुआं निकलने से उसमें सवार बच्चों में दहशत फैल गई। बस चालक ने सूझबूझ का परिचय दिखाते हुए आनन फानन में बस रोक कर बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला। बताया जा रहा है कि बस (संख्या जेएच 09 जे 8820) खरखरी से बच्चों को लेकर कतरास की ओर जा रही थी। इसी दौरान महेशपुर न्यू क्वाटर के समीप पहुंची ही थी कि अचानक बस के अंदर चिंगारी निकलने लगीं और देखते ही देखते पूरे बस में धुआं भर गया। बच्चों में अफरा-तफरी मच गई। चालक ने तत्परता दिखाते हुए वाहन को रोक कर सबसे पहले सभी बच्चों को सुरक्षित नीचे उतारा। उक्त घटना के बाद जब स्थानीय लोगों ने बस के दस्तावेजों की ऑनलाइन जांच की तो चौंकाने वाले तथ्य सामने आया। स्कूल बस का फिटनेस समाप्त हो चुका था। लो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.