Dhanbad News: स्कूलों में विशेष प्रार्थना, राज्य के विकास की शपथ
धनबाद, नवम्बर 18 -- Dhanbad News: धनबाद, मुख्य संवाददाता। झारखंड राज्य स्थापना दिवस के मौके पर मंगलवार को जिले के स्कूलों में सुबह 9 बजे से 9:30 बजे तक प्रातःकालीन विशेष प्रार्थना सभा की गई। हेडमास्टरों व शिक्षकों ने छात्र-छात्राओं को झारखंड राज्य की स्थापना, गौरवशाली इतिहास, समृद्ध विरासत, संस्कृति, राज्य के महापुरुषों व आंदोलनकारियों के योगदान की जानकारी दी। 15 नवंबर 2000 को बिहार से अलग होकर अस्तित्व में आए झारखंड राज्य ने स्थापना के 26 वर्ष पूरे कर लिए हैं। मौके पर सभी छात्र-छात्राओं को झारखंड राज्य के समावेशी एवं सतत् विकास में अपना सक्रिय योगदान देने के लिए शपथ दिलाई गई। शिक्षकों ने बताया कि 20 नवंबर तक प्रतिदिन सुबह 9 बजे से 9:30 बजे तक जिले के सभी विद्यालयों में आयोजित की जाएगी। यह भी पढ़ें- Saraikela News: विद्यार्थियों ने ली झार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.