Dhanbad News: स्कूलों में पौधरोपण करेगा ओम दिनकर सेवा ट्रस्ट
धनबाद, अगस्त 11 -- Dhanbad News: धनबाद। ओम दिनकर सेवा ट्रस्ट की बैठक सोमवार को कोलाकुसमा में एसएनएमएमसीएच के पूर्व प्राचार्य डॉ शैलेंद्र कुमार के आवास पर हुई। अध्यक्षता ट्रस्ट के अध्यक्ष सुरेंद्र कुंवर ने की। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर पर जिले के स्कूलों में निबंध एवं चित्रांकन प्रतियोगिता कराई जाए। चयनित बच्चों को दिनकर जयंती पर सम्मानित किया जाएगा। साथ ही पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण और जागरूकता अभियान चलाने की बात कही गई। बैठक में ट्रस्ट के सचिव संतोष कुमार, रामप्रवेश शर्मा, उपाध्यक्ष नरेश राय, जसवंत आनंद, ओमप्रकाश कुंवर, पूर्व सचिव विनोद कुमार, विनोद कुमार सिंह, भूपेंद्र कुमार, बबलू तिवारी, मृत्युंजय राय, रणधीर मिश्रा, दशरथ राय, राम पदारथ सिंह मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.