Dhanbad News: स्कूलों में छुट्टी के बाद शहर में लगा घंटों जाम
धनबाद, अगस्त 18 -- Dhanbad News: धनबाद, वरीय संवाददाता। शहर के दो प्रमुख स्कूल डिनोबिली और कार्मेल स्कूल में इन दिनों परीक्षाएं चल रही हैं। परीक्षा के कारण स्कूलों में छुट्टी के समय में बदलाव किया गया है। सोमवार की सुबह 10 15 बजे छुट्टी के बाद स्कूलों के आसपास अचानक वाहनों का दबाव बढ़ गया। इस कारण संपर्क मार्ग से लेकर मुख्य सड़कों तक घंटों जाम की स्थिति बनी रही। बारिश ने स्थिति को और विकट कर दिया। डिनोबिली स्कूल में छुट्टी के बाद जयप्रकाश नगर से लेकर सिटी सेंटर और दूसरी ओर सिंफर गेट तक वाहनों की लंबी कतार लग गई। दोपहर करीब 12 बजे तक कई जगहों पर यातायात धीमी गति से चलता रहा। अभिभावकों के वाहनों के साथ ऑटो, ई-रिक्शा और अन्य वाहनों के एक साथ सड़क पर आने से परेशानी बढ़ गई। इस तरह कार्मेल स्कूल में छुट्टी के बाद आसपास की सड़कों पर वाहनों का दब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.