धनबाद, अगस्त 23 -- Dhanbad News: धनबाद। डीईओ अभिषेक झा ने जिले के सभी सरकारी व निजी स्कूलों को निर्देश जारी कर कहा है कि बच्चों का अपार आईडी जेनरेशन का कार्य बहुत ही धीमी गति से किया जा रहा है। इस कारण राज्यस्तरीय रेटिंग में धनबाद जिला की स्थिति संतोषजनक नहीं है। धनबाद में 4.38 लाख अध्ययनरत विद्यार्थियों की तुलना में अब तक 2.47 लाख बच्चों का ही अपार बन पाया है। स्कूलों को निर्देश दिया गया है कि अपने विद्यालय में अध्ययनरत सभी छात्र-छात्राओं का अपार आईडी जेनरेशन का काम तीन दिनों के अंदर पूरा करें। किसी भी छात्र का अपार आईडी जेनरेशन का कार्य पूरा नहीं किया जाता है तो इसकी सारी जवाबदेही स्कूल की होगी। यह भी पढ़ें- Sahibganj News: नामांकन पंजी में एक बार संशोधन की अनुमति यह भी पढ़ें- आधार-यू-डायस व अपार आईडी में बनेगी एकरूपता

हिंदी हिन्दुस्ता...