धनबाद, अगस्त 20 -- Dhanbad News: डीएवी पब्लिक स्कूल कोयला नगर में बुधवार को साइबर सुरक्षा सप्ताह का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए ग्रामीण एसपी एस मोहम्मद याकूब ने कहा कि सोशल नेटवर्किंग से बेहद सतर्क होकर जुड़ें। वहां से आपकी व्यक्तिगत जानकारी एवं पासवर्ड की गोपनीयता भी सार्वजनिक हो सकती है। आपके साथ-साथ आपके माता-पिता को भारी मानसिक एवं आर्थिक क्षति हो सकती है। उन्होंने कहा कि अपना पासवर्ड, ओटीपी और निजी जानकारी किसी के साथ साझा न करें। अनजान लिंक पर क्लिक करने, संदिग्ध संदेशों का जवाब देने या किसी अपरिचित व्यक्ति से ऑनलाइन संपर्क बढ़ाने से पहले सावधानी बरतें। इसकी सूचना एनसीआरपी पोर्टल पर दर्ज करें।स्कूल की प्राचार्य डोलन चम्पा बनर्जी ने कहा कि शिक्षा, संचार और ज्ञान के लिए डिजिटल माध्यम अत्यंत उपयोगी हैं, लेकिन इनके ...