Dhanbad News: सोलर प्लांट निर्माण का ग्रामीणों ने किया विरोध
धनबाद, नवम्बर 2 -- Dhanbad News: मैथन स्पोर्ट्स हॉस्टल के समीप डीवीसी के प्रस्तावित महत्वाकांक्षी सोलर प्लांट निर्माण के लिए रविवार को सामग्री लेकर पहुंचे दो ट्रक का ग्रामीणों ने विरोध किया। ग्रामीणों के विरोध को देखते हुए ट्रक को लौटना पड़ा। ग्रामीणों ने कहा कि उनकी समस्याओं और मांगों को सुने बिना क्षेत्र में सोलर प्लांट का निर्माण कार्य शुरू होने नहीं दिया जाएगा। बता दें कि मैथन डैम के किनारे 223 मेगावाट क्षमता का फ्लोटिंग सोलर प्लांट स्थापित किए जाने का प्रस्ताव है। इसके लिए पिछले कई माह से गोगना गांव के ग्रामीणों और डीवीसी प्रबंधन के बीच गतिरोध बना हुआ है। अब तक दोनों पक्षों के बीच सहमति नहीं बन पाई है, जिसके कारण परियोजना का काम शुरू नहीं हो सका है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.