Dhanbad News: सोलर प्लांट के खिलाफ विस्थापित ग्रामीणों ने की बैठक
धनबाद, जुलाई 16 -- Dhanbad News: मैथन, प्रतिनिधि। वास्तुहारा संग्राम समिति के बैनर तले मैथन डैम के आसपास के सात गांवों के विस्थापित परिवार और ग्रामीणों ने पश्चिम बंगाल के कालीपत्थर फुटबॉल मैदान में मंगलवार को बैठक की। कहा कि किसी भी कीमत पर मैथन डैम में फ्लोटिंग सोलर प्रोजेक्ट को लगने नहीं दिया जाएगा। आर पार की लड़ाई लड़ने की घोषणा की। कहा कि विकास के नाम पर विनाश बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। समिति अध्यक्ष बासुदेव महतो ने कहा कि हम विकास के विरोधी नहीं हैं लेकिन विकास के नाम पर विनाश बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सोलर प्लांट गरीब नाविकों और मछुआरों की रोजी रोटी छीनने की साज़िश रची जा रही है। यह अस्तित्व की लड़ाई है। सिधाबाड़ी में प्रोजेक्ट से जुड़े ट्रकों को ग्रामीणों ने वापस लौटा दिया था। मौके पर मुमताज अंसारी, काजल मंडल ने संबोधित किया।
हिंदी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.