Dhanbad News: सोनारडीह फाटक के पास हाइवा की टक्कर से स्कॉर्पियो क्षतिग्रस्त, बाल-बाल बचे सवार
धनबाद, जुलाई 8 -- Dhanbad News: कतरास, प्रतिनिधि। सोनारडीह फाटक के समीप बुधवार की अहले सुबह अनियंत्रित हाइवा वाहन की टक्कर से स्कॉर्पयो वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद कुछ देर के लिए घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना काफी भयावह थी। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी के हताहत होने या गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है। वाहन सवार बाल-बाल बच गए। घटना की सूचना मिलते ही शत्रुघ्न महतो मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने स्थानीय प्रशासन एवं संबंधित अधिकारियों के साथ राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। पुलिस ने दोनो वाहनों को जब्त कर ली।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.