Dhanbad News: सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में चैंपियन रही झारखंड टीम टूर्नामेंट से बाहर
धनबाद, नवम्बर 26 -- Dhanbad News: धनबाद, प्रमुख संवाददाता। बीसीसीआई की ओर से आयोजित होने वाले राष्ट्रीय स्तर के सबसे बड़े टी-20 टूर्नामेंट में पिछले साल झारखंड की टीम ईशान किशन की कप्तानी में चैंपियन हुई थी। झारखंड की यह चैंपियन टीम इस साल खेले जा रहे सैयद मुश्ताक अली टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में फिसड्डी साबित हुई है। एलीट ग्रुप में नीचे से दूसरे पायदान पर चल रही झारखंड टीम टूर्नामेंट से लगभग बाहर हो गई है। उसका आखिरी मुकाबला गुरुवार को चंडीगढ़ के खिलाफ होगा। मैच में अगर झारखंड की टीम जीत भी जाती है तो भी सुपर लीग में वह नहीं पहुंच पाएगी। सैयद मुश्ताक अली टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में झारखंड ने अबतक छह मैच खेले हैं, जिनमें उसे मात्र दो मैचों में जीत मिली। बाकी के चार मैच में उसे हार का सामना करना पड़ा। छह मैचों में उसने अबतक आठ अंक हासिल क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.