धनबाद, अक्टूबर 14 -- Dhanbad News: सैनिक मिशन स्कूल पुटकी  में मंगलवार को शारदीय नवरात्र के अवसर पर मां दुर्गा और नारी शक्ति को समर्पित सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उद्घाटन प्रधानाध्यापिका सविता पांडेय ने किया। विद्यालय के निदेशक सुनील जी पांडेय ने कहा कि आज पूरा विश्व भारतीय सनातन संस्कृति और सभ्यता की ओर आशा भरी नजरों से देख रहा है। विद्यालय संस्कारवान और राष्ट्रभक्त युवाओं की पीढ़ी तैयार करने के लिए प्रतिबद्ध है। कार्यक्रम में छात्राओं ने मां दुर्गा के नौ रूपों की झांकी, दुर्गा स्तोत्र पाठ, समूह गान और महिषासुर मर्दिनी नृत्य नाटिका प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। शिक्षिकाओं और छात्राओं ने सामूहिक डांडिया नृत्य भी प्रस्तुत किया। यह भी पढ़ें- शारदीय नवरात्र : हजारों वर्षों से चली आ रही शक्ति उपासना की परंपरा यह भी प...