Dhanbad News: सेवा और समर्पण संस्था ने मनाया अनोखा सावन उत्सव
धनबाद, अगस्त 11 -- Dhanbad News: धनबाद। सेवा और समर्पण संस्था ने स्टील गेट में सब्जी बेचने वाली 101 बहनों के बीच चूड़ी, बिंदी, मेहंदी, हल्दी और सिंदूर वितरित कर सावन उत्सव मनाया। सेक्रेटरी मनीषा सिंह ने कहा कि ये बहनें त्योहार की परवाह किए बिना अपने रोजगार में जुटी रहती हैं। इसलिए संस्था का प्रयास है कि हर त्योहार की खुशियां जरूरतमंदों के साथ बांटी जाएं। इसके साथ ही हाईवे पर 50 जरूरतमंदों को छाते भी वितरित किए गए। मौके पर अध्यक्ष काजल झा समेत अन्य मौजूद थीं। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: मां आनंदी संस्था ने महिलाओं को किया सम्मनित यह भी पढ़ें- Ranchi News: पर्ल ऑर्किड सोसाइटी में मनाया सावन महोत्सव
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.