धनबाद, नवम्बर 2 -- Dhanbad News: भाजपा धनबाद ग्रामीण जिला मंत्री प्रकाश बाउरी ने सेल प्रबंधन को पांच सूत्री मांग पत्र सौंपकर आंदोलन की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा है कि यदि विस्थापित मोर्चा की मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो भाजपा दीपावली के बाद सेल प्रबंधन कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन करेगी। मांग पत्र में रोहड़ाबांध के विस्थापितों के स्थायी पुनर्वास स्थल आसनबनी कॉलोनी में बच्चों के लिए स्कूल बस व एंबुलेंस सेवा बहाल करने, केडी कॉलोनी में पानी-बिजली और सफाई कार्य से छांटे गए 12 कर्मियों को शीघ्र बहाल करने की मांग की गई है। इसके अलावा आरआर पॉलिसी के तहत प्रत्येक एवार्डी को 2.75 डिसमिल जमीन पर पक्के मकान में शिफ्ट करने तथा 18 वर्ष से अधिक उम्र के युवाओं को प्रोजेक्ट में अस्थायी नियोजन देने की मांग प्रमुख है। मौके पर मिंट...