Dhanbad News: सूर्या हाईलैंड में चारधाम गए परिवार के घर 15 लाख की चोरी
धनबाद, अक्टूबर 5 -- Dhanbad News: धनबाद, मुख्य संवाददाता। सरायढेला सूर्या हाईलैंड सिटी में चोरों ने एक घर को निशाना बनाया। यहां रहने वाले गजेंद्र सिंह के खाली घर से चोरों ने करीब 15 लाख रुपये के आभूषण और अन्य सामान की चोरी कर ली। गजेंद्र ने पुलिस को बताया कि उनका पूरा परिवार तीर्थयात्रा के लिए चारधाम गए हुए थे। लौटे तो उन्हें चोरी की जानकारी मिली। गजेंद्र सिंह 21 सितंबर को ही अपने परिवार के साथ चारधाम की यात्रा पर निकले थे। रविवार की शाम करीब चार बजे जब पूरा परिवार वापस लौटा, तो घर का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए। चोरों ने मुख्य द्वार के ताले को छुए बिना, घर के अंदर के बाकी सभी ताले तोड़ दिए थे। अंदर कमरों में सारा सामान बिखरा पड़ा था। चोर अलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवरात, कीमती साड़ियां, कैमरा और म्यूजिक सिस्टम समेत कई अन्य चीजें बटोर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.