धनबाद, जुलाई 10 -- Dhanbad News: धनबाद। रोजी-रोटी रोजगार समिति ने मेयर संजीव सिंह को ज्ञापन सौंपकर झरिया के पूर्व विधायक सूर्यदेव सिंह की आदमकद प्रतिमा स्थापित करने की मांग की है। समिति के वरिष्ठ नेता रामनाथ सिंह ने कहा कि सूर्यदेव सिंह ने गरीब, कमजोर और मजदूर वर्ग के उत्थान के लिए आजीवन संघर्ष किया। उनके योगदान को सम्मान देने के लिए शहर में उनकी प्रतिमा स्थापित की जानी चाहिए। ज्ञापन में कहा गया है कि भूली की जनता लंबे समय से भूली बी ब्लॉक मोड़ पर सूर्यदेव सिंह की आदमकद प्रतिमा स्थापित करने की मांग कर रही है। वहीं, धनबादवासियों की इच्छा को देखते हुए गोल बिल्डिंग पुलिस चौकी के समीप भी प्रतिमा लगाने का प्रस्ताव रखा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...