Dhanbad News: सुसनीलेवा की 59 डिसमिल सरकारी जमीन हटाया अतिक्रमण
धनबाद, नवम्बर 22 -- Dhanbad News: गोविंदपुर अंचल अंतर्गत सुसनीलेवा मौजा में अनाबाद बिहार सरकार की करोड़ों रुपये मूल्य की 59 डिसमिल जमीन से शनिवार को प्रशासन ने अतिक्रमण हटाया। अंचल अधिकारी यशवंत कुमार सिन्हा एवं प्रभारी अंचल निरीक्षक नेहा पाठक के नेतृत्व में जेसीबी से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। इसके बाद उक्त जमीन पर झारखंड सरकार का बोर्ड लगाया गया। सुसनीलेवा मौजा के खाता संख्या 140, प्लॉट संख्या 1612, रकबा 59 डिसमिल जमीन अनाबाद बिहार सरकार के नाम से दर्ज है। उक्त जमीन पर कब्जा करने की नीयत से कुछ लोगों द्वारा बाउंड्री निर्माण किए जाने की सूचना 18 नवंबर को राजस्व उप निरीक्षक को मिली थी। सूचना के बाद राजस्व विभाग की ओर से मामले की जांच की गई। जांच में सरकारी भूमि पर अतिक्रमण किए जाने की बात सामने आने पर अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.