धनबाद, अक्टूबर 14 -- धनबाद में स्कूल आइडल प्रतियोगिता का चयन Dhanbad News: धनबाद, प्रमुख संवाददाता। स्कूली विद्यार्थियों में छिपी संगीत और नृत्य की प्रतिभा को पहचानने और निखारने के लिए झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद की ओर से झारखंड स्कूल टैलेंट सर्च-2026 के तहत जेईपीसी झारखंड स्कूल आइडल (सुर और ताल संग्राम) प्रतियोगिता होगी। भारतीय लोक कल्याण संस्थान के सहयोग से होने वाली प्रतियोगिता का जिला स्तरीय चयन 16 अक्तूबर को डायट गोविंदपुर में सुबह 10 बजे से होगा। झारखंड शिक्षा परियोजना धनबाद ने सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त और निजी विद्यालयों को प्रतियोगिता में विद्यार्थियों की भागीदारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। सीबीएसई और आईसीएसई से संबद्ध विद्यालय भी शामिल हैं। प्रतियोगिता में छठी से आठवीं तक के विद्यार्थी जूनियर वर्ग और नौवीं से 12वीं क...