Dhanbad News: सुरक्षित सड़कें-स्वस्थ युवा के संदेश के साथ हुआ ट्रायथलॉन
धनबाद, नवम्बर 23 -- Dhanbad News: धनबाद, प्रमुख संवाददाता। झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़े पर रविवार की सुबह आठ लेन स्थित मेगा स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में धनबाद ट्रायथलॉन-2026 का आयोजन हुआ। एसडीएम लोकेश बारंगे ने हरी झंडी दिखाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। युवाओं, खेल प्रेमियों व प्रतिभागियों ने उत्साह और जोश के साथ हिस्सा लिया। यह प्रतियोगिता सड़क सुरक्षा की थीम पर आधारित थी, जिसका उद्देश्य आमजन और विशेषकर युवाओं को सुरक्षित सड़कें, स्वस्थ युवा के संदेश के प्रति जागरूक करना था। सभी पदाधिकारियों, प्रतिभागियों व युवाओं ने यातायात नियमों का पालन करने और दूसरों को भी इसके प्रति प्रेरित करने को लेकर सड़क सुरक्षा की शपथ ली। अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया गया। यह भी पढ़ें- Dhanbad News: सड़क सुरक्षा के लिए आज धनब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.