Dhanbad News: सुरक्षा व्यवस्था सख्त, ज्वेलरी शॉप व मॉल में बढ़ी चौकसी
धनबाद, नवम्बर 4 -- Dhanbad News: धनबाद, मुख्य संवाददाता। धनतेरस और दीवाली को लेकर धनबाद पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी है। चोरी-लूट की आशंका के मद्देनजर एसएसपी प्रभात कुमार के आदेश पर मंगलवार को जिलेभर के ज्वेलरी शॉप, मॉल, शोरूम और एटीएम का औचक निरीक्षण किया गया। पुलिस ने प्रतिष्ठानों में लगे सीसीटीवी कैमरे, अलार्म सिस्टम और सुरक्षा उपकरणों की जांच की। संचालकों और सुरक्षा कर्मियों को सतर्क रहने, ग्राहकों का विवरण रजिस्टर में दर्ज करने, दुकानों के आसपास वाहन खड़ा न होने देने और संदिग्ध गतिविधि दिखते ही थाना को सूचना देने के निर्देश दिए गए। डीएसपी विधि-व्यवस्था प्रकाश सोय ने बैंक मोड़, पुराना बाजार और सरायढेला क्षेत्र में पैदल गश्त कर ज्वेलरी शॉप, मॉल और इलेक्ट्रॉनिक दुकानों का निरीक्षण किया। यह भी पढ़ें- Dhanbad News: कतरास पुलिस ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.