Dhanbad News: सुब्रतो कप अंडर 15 का चैंपियन बना निरसा प्रखंड
धनबाद, जुलाई 12 -- Dhanbad News: 65वीं जिलास्तरीय सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता अंडर 15 ट्रॉफी पर निरसा प्रखंड ने कब्जा जमाया है। शनिवार को बिरसा मुंडा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स धनबाद में खेले गए फाइनल मैच में निरसा प्रखंड ने बलियापुर प्रखंड को हराया। जिला खेल पदाधिकारी उमेश लोहरा, जिला समग्र शिक्षा अभियान के एडीपीओ आशीष कुमार समेत अन्य अतिथियों व पदाधिकारियों ने विजेता टीम की टीम निरसा प्रखंड व उपविजेता बलियापुर को ट्रॉफी दी। सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता 9 जुलाई को शुरू हुई थी। शनिवार को अंडर 15 के साथ समापन हुआ। प्रतियोगिता में जिले के सभी प्रखंडों की विजेता टीम ने अपने-अपने प्रखंड का प्रतिनिधित्व किया। प्रतियोगिता के संचालन में जिले के शारीरिक शिक्षा शिक्षक सक्रिय रहे। यह भी पढ़ें- Dumka News: सुब्रतो कप में दुमका का दबदबा, तीनों वर्गों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.