धनबाद, अगस्त 21 -- Dhanbad News: धनबाद। बलियापुर रोड स्थित सुबाला हाइलैंड के दुर्गा मंदिर परिसर में शुक्रवार से श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ होगा। इसका आयोजन 21 से 28 अगस्त तक सुरेंद्र हरिदास जी के सानिध्य में किया जाएगा। कथा से पूर्व भव्य तुलसी कलश यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा मंदिर परिसर से निकलकर बालाजी पेट्रोल पंप, बालाजी अपार्टमेंट फेस-1 व 2 का भ्रमण करते हुए तालाब पहुंचेगी, जहां जल भरने के बाद कथा पंडाल में पहुंचेगी। आयोजकों ने बताया कि 29 अगस्त को महाप्रसाद भंडारे का आयोजन होगा। आयोजन में रामरतन जैन, उर्मिला जैन, शैलेंद्र कुमार सिन्हा, सुजीत कुमार साहू, आरके सिन्हा सक्रिय हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...