Dhanbad News: सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में इनडोर शुरू करने की तैयारी तेज
धनबाद, अगस्त 2 -- Dhanbad News: धनबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल स्थित सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में इनडोर सेवा शुरू करने की तैयारी तेज कर दी गई है। अस्पताल प्रबंधन हृदय रोग विभाग को एक से दो महीने में शुरू करने की योजना बना रहा है। इसके लिए कैथलैब में मशीनों का इंस्टॉलेशन काम चल रहा है। इसके अलावा न्यूरो सर्जरी और जनरल सर्जरी सेवाएं शुरू करने की भी तैयारी चल रही है। इसके लिए ऑपरेशन थिएटर (ओटी) में उपयोग होनेवाली अत्याधुनिक मशीनें मंगाई गई हैं। शनिवार को अधीक्षक डॉ डीके गिन्दौरिया, न्यूरो सर्जन डॉ राजेश सिंह और सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के नोडल पदाधिकारी डॉ रवि भूषण की मौजूदगी में इन मशीनों का डेमो दिया गया। विशेषज्ञों ने मशीनों की कार्यप्रणाली और उपयोगिता का प्रदर्शन किया।
सेवाओं का जायजा डेमो के बाद अधीक्षक ने सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के विभिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.