धनबाद, सितम्बर 7 -- Dhanbad News: झारखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू एवं बलियापुर प्रखंड कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय यदु अंसारी के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया गया। दोनों दिवंगत नेताओं के सम्मान में गांधी जयंती कार्यक्रम की तैयारी हेतु बुलाई गई बैठक को तत्काल स्थगित कर दिया गया। बैठक स्थल पर आयोजित शोक सभा में उपस्थित नेताओं और समाजसेवियों ने दोनों नेताओं के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए दो मिनट का मौन भी रखा गया। नेताओं ने कहा कि दो दिवसीय शोक की अवधि समाप्त होने के पश्चात गांधी जयंती की तैयारी बैठक दोबारा आहूत की जाएगी। यह भी पढ़ें- मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर गोपीकांदर में शोक सभा, दी गई श्रद्धांजलि इस शोक सभा में मुख्य र...