धनबाद, अक्टूबर 2 -- Dhanbad News: चासनाला, प्रतिनिधि। सुदामडीह फायर पैच-2 आउटसोर्सिंग परियोजना क्षेत्र से सटे पाथरडीह हाटतल्ला-सुदामडीह थाना-मोहलबनी बिरसा पुल मुख्य मार्ग पर गुरुवार को भू-धंसान हुआ है, जिससे सड़क के बीचों-बीच एक से दो फीट तक चौड़ी व गहरी दरारें आ गई हैं। सड़क धंसने व उखड़ने से बगल में स्थित थाना बस्ती की लगभग 500 की आबादी पर खतरा मंडराने लगा है। इससे स्थानीय लोगों में दहशत है। बस्ती करीब 100 मीटर की दूरी पर है। प्रतिदिन इस मार्ग से गुजरनेवाले हजारों राहगीरों और स्कूली बच्चों के वाहनों के लिए यह स्थिति बेहद जोखिमभरी हो गई है। इस मार्ग से लोग बिरसा पुल, स्कूल, थाना व अन्य जगहों पर आना-जाना करते है। इस गंभीर समस्या को लेकर स्थानीय निवासियों द्वारा लगातार सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की जा रही है। पूर्व में इस विषय क...