धनबाद, अगस्त 20 -- Dhanbad News: चासनाला, प्रतिनिधि। सुदामडीह रिवर साइड स्थित शिव मंदिर प्रांगण में बुधवार को नौ दिवसीय श्रीश्री रुद्र महायज्ञ शुरू हो गया। यज्ञ मंडप स्थल से गाजे-बाजे के साथ एक विशाल कलश जल शोभा यात्रा निकाली गई। यह महायज्ञ प्रयागराज से पधारे यज्ञाधीश बाल योगी महंत परशुराम दास महात्यागी के निर्देशन में आयोजित हो रहा है। श्रद्धालु हाथों में केसरिया रंग का धर्म ध्वज थामे जय श्रीराम, जय बजरंगबली और हर-हर महादेव के गगनभेदी नारे लगा रहे थे। कलश यात्रा यज्ञ मंडप से प्रारंभ होकर सुदामडीह लाल मैदान, न्यू माइंस कॉलोनी, चासनाला 7 नंबर, चासनाला साउथ कॉलोनी इंदिरा चौक से होते हुए चासनाला रिवर साइड दामोदर नदी के सूर्य मंदिर धाम घाट पहुंची। यह भी पढ़ें- नौ दिवसीय श्री रुद्र महायज्ञ को ले निकाली भव्य कलश यात्रा सूर्य मंदिर धाम घाट पर का...